ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरसंतकबीरनगर: अज्ञात वाहन ने बाइक पर जा रहे पति, पत्‍नी और बच्‍ची को मारी टक्‍कर, एक की मौत

संतकबीरनगर: अज्ञात वाहन ने बाइक पर जा रहे पति, पत्‍नी और बच्‍ची को मारी टक्‍कर, एक की मौत

संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चुरेब ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने आगे चल रही बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई।...

संतकबीरनगर: अज्ञात वाहन ने बाइक पर जा रहे पति, पत्‍नी और बच्‍ची को मारी टक्‍कर, एक की मौत
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,संतकबीरनगर Thu, 01 Oct 2020 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चुरेब ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने आगे चल रही बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। पिता-पुत्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। सभी कोतवाली खलीलाबाद के काटगंगा गांव के निवासी हैं।

कांटे चौकी क्षेत्र के काट गंगा निवासी मुस्तकीम (50), उनकी पत्नी नाजमा खातून (45) व पुत्री साजिदा (20) गुरुवार के दिन करीब तीन बजे बाइक से मनियरा स्थित मजार पर जा रहे थे। जैसे ही चुरेब ओवर ब्रिज पर चढ़ रहे थे, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए।

घटना को देख नजदीकी लोगों ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना किसी ने कांटे चौकी पर दी। सूचना के बाद पहुंचे कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना परिजन को मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। जो भी जानने वाला घटना सुनता वह नम आँखों में सहानुभूति लिए पहुंच जाता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें