
पटेल जयंती पर होगा यूनिटी मार्च का आयोजन
संक्षेप: Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। 31 अक्टूबर को...
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पटेल जयंती मनाने की तैयारी जोरों पर है। उस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन कर एकता का संदेश दिया जाएगा। पटेल जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया, पदयात्रा के माध्यम से उसी भावना को आगे बढाई जाएगाी। युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया जाएगा।

इस यात्रा में एनएसएस, एनसीसी, और माई भारत से जुड़े युवाओं के साथ-साथ जिले के सभी युवा भी शामिल होंगे। जनपद के युवाओं को अभी से इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। इस यात्रा के दौरान राष्ट्र की एकता और अखंडता के संबंध में जनता को जागरूक किया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत और एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन की दिशा में बहुत प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है। यह अभियान उस विजन को जन-जन तक पहुंचाएगा। जनपद मुख्यालय पर 31 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे से जूनियर हाई स्कूल परिसर से मां समय माता मंदिर तक सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के सम्बन्ध में सभी नागरिकों व विशेषकर युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए पदयात्रा एकता मार्च निकली जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी विद्यालय के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स एवं युवा प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 8-10 किमी लंबी पदयात्राएँ निकाली जाएंगी। इसी के साथ स्वच्छता अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




