सरकार द्वारा सुनिश्चित हो प्रबन्धकों की सेवा सुरक्षा

Feb 09, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में शारदावाणी विद्या मंदिर में प्रबन्धक एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रबन्धकों के हित की लड़ाई में समर्थन देने का वादा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोस्वामी गौरव भारती ने प्रबन्धकों की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। त्रिलोकी नाथ द्विवेदी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सरकार द्वारा सुनिश्चित हो प्रबन्धकों की सेवा सुरक्षा

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शारदावाणी विद्या मंदिर कटबन्ध खलीलाबाद में रविवार को प्रबन्धक एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रबन्धक हित की लड़ाई में हर तरह से साथ देने का वादा किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोस्वामी गौरव भारती ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रबन्धकों की सेवा सुरक्षा सरकार द्वारा सुनिश्चित होनी चाहिए। परन्तु प्रबन्धक अपने को कमजोर समझ कर बैठ गया है तो कहीं राजनीतिकरण के चक्कर में पड़ कर अपने भविष्य को सुरक्षित करने की बात भूल गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रबन्धक की भावनाएं ऐसी ही रही तो वह दिन भी दूर नहीं जब प्रबन्धकों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए आप सभी को एकजुट होने की जरूरत है। प्रदेश महामंत्री डॉ विनीत मिश्रा ने कहा कि जो प्रबन्धक पूरे समाज के बच्चों को रोशनी दिखाता है उसका स्वयं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, इसके लिए सभी प्रबन्धक भाई जागरूक हों और एकजुट रहें। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने प्रबन्धक को समाज का स्तम्भ बताया और हमेशा प्रबन्धकों का साथ देने का वादा किया। प्रदेश संगठन मंत्री योगेश द्विवेदी ने कहा कि प्रबन्धक हित में हमारी मांगे निश्चित ही विधायक जी सरकार के सामने रखेंगे। सम्मेलन में सर्वसम्मति से शारदावाणी विद्या मंदिर कटबन्ध के प्रबन्धक त्रिलोकी नाथ द्विवेदी को संतकबीरनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संतकबीरनगर नगर जिला कार्यकारिणी एवं सभी नौ ब्लाकों के ब्लॉक कार्यकारणी की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुभाष विश्वकर्मा ने किया। प्रदेश जनसंपर्क मंत्री रामरक्षा मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सालिक गुप्ता, जिला मंत्री जगदीश चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद रजा, परवेज अख्तर, जुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, जयंती प्रसाद, मुकेश मौर्या और दिलीप कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।