अंडर पास बना, लेकिन अतिक्रमण के कारण परेशान हो रहे नागरिक

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर के बीच स्थित मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग

अंडर पास बना, लेकिन अतिक्रमण के कारण परेशान हो रहे नागरिक

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर के बीच स्थित मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास का लाभ लोगों को सही ढंग ने नहीं मिल पा रहा है। अंडरपास के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण है, इस कारण जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। फ्लाईओवर के नीचे पटरी दुकानदारों ने कब्जा जमाया है तो वहीं बाकी जगह पर टैक्सी वाहन अवैध तरीके से सवारी भरते हैं। इससे कारोबारियों के साथ ही राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी चालकों पर किसी का अंकुश नहीं है।

स्थानीय कारोबारी की मांग

मुखलिसपुर रोड के रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनने के बाद से ही स्थानीय कारोबारी अंडर पास के निर्माण की मांग कर रहे थे। आन्दोलन और लंबे संघर्ष के बाद तत्कालीन सांसद प्रवीण निषाद ने इसके लिए पहल किया। उनके प्रयास का नतीजा रहा कि अंडर पास स्वीकृत हुआ। सभी विवादों के निस्तारण के बाद अंडर पास का निर्माण पूर्ण कराया गया। निर्माण पूर्ण होने के बाद इसका संचालन भी शुरू हो गया। संचालन शुरू हुए करीब डेढ़ वर्ष से अधिक का समय बीत गया है लेकिन अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों को भी अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुखलिसपुर रोड पर जाने के लिए तिराहे से मुड़ते अवैध अतिक्रमण की स्थिति सामने आ जाती है। फ्लाईओवर के नीचे फलों की दुकानें सजी हैं तो दोनों तरफ पटरियों पर दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसके अलावा यहीं पर धनघटा के लिए टैक्सी चालक रोड तक अपने वाहनों को खड़ा कर सवारी बैठाने का काम करते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा तमाम लोग अपने वाहन भी खड़ा किए हुए हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों के साथ राहगीर भी काफी परेशान हैं। स्थानीय निवासी आलोक, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, अनिल आदि ने बताया कि अंडरपास बनने से राह आसान हो गई है। लेकिन अवैध अतिक्रमण के कारण काफी परेशानी हो रही है। पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। इन लोगों ने कहा कि प्रशासन सख्ती के साथ पुल के नीचे से अवैध अतिक्रमण को हटवाए जिससे लोगों की समस्या दूर हो।

Voice of UP

टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था

टैक्सी स्टैंड को शहर के बाहर किए जाने की योजना थी, लेकिन अभी तक लागू नहीं हो पाया है। शहर के लोग इससे काफी परेशान हैं। प्रशासन आज तक जमीन तक चिन्हित नहीं कर पाया है।

सामान्य प्रश्न

अंडरपास का निर्माण कब पूर्ण हुआ था?
अंडर पास का निर्माण पूर्ण होने के बाद इसका संचालन भी शुरू हो गया। संचालन शुरू हुए करीब डेढ़ वर्ष से अधिक का समय बीत गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।