ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरशर्मनाक: चाचा ने इलाज कराने के बहाने दिव्यांग भतीजी से किया रेप 

शर्मनाक: चाचा ने इलाज कराने के बहाने दिव्यांग भतीजी से किया रेप 

संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में पटीदारी के एक चाचा ने अपनी दिव्यांग भतीजी को दवा कराने के बहाने ले जाकर हवस का शिकार बना दिया। घटना छह दिन पहले की है। पीड़ित ने जब गांव की एक महिला से...

शर्मनाक: चाचा ने इलाज कराने के बहाने दिव्यांग भतीजी से किया रेप 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,संतकबीरनगर Sat, 28 Dec 2019 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में पटीदारी के एक चाचा ने अपनी दिव्यांग भतीजी को दवा कराने के बहाने ले जाकर हवस का शिकार बना दिया। घटना छह दिन पहले की है। पीड़ित ने जब गांव की एक महिला से आपबीती बताई तब परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ उसके पटीदारी के चाचा ने दवा कराने के बहाने ले जाकर मुंह काला किया। घटना 23 दिसंबर की है। पीड़ित के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसका चचेरा भाई उसकी बेटी का इलाज करवाने के बहाने बगल के गांव ले जाने की बात कही। लड़की को साइकिल पर बैठा कर डॉक्टर के पास ले गया। इलाज करवा कर लौटते वक्त दिव्यांग बेटी के साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। 

आरोप है कि दिव्यांग लड़की को धमकी दी गई थी कि अगर उसने कहीं मुंह खोला तो जान से मार डाली जाएगी। पीड़िता ने दो दिन तक किसी को अपनी आपबीती नहीं बताई पर दर्द ज्यादा होने के बाद पड़ोस की रहने वाली महिलाओं को अपनी समस्या बताई। महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर पीड़ित के पिता ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। 

थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर के अनुसार बलात्कार और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें