चेन स्नेचिंग मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार
धनघटा। हिन्दुस्तान संवाद धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट पर महा रविवार को स्नान...
धनघटा। हिन्दुस्तान संवाद
धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट पर महा रविवार को स्नान पर्व में चेन स्नेचिंग का मामला उस समय सामने आया जब एक महिला के गले से सोने की चेन चुरा ली गई। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने चेन छीनकर भाग रही महिला को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार महुली थाने के ग्राम शनिचरा बाबू निवासी हरिओम तिवारी की पत्नी महा रविवार पर स्नान करने बिड़हरघाट आयी हुई थी। घाट पर मौजूद भीड़ में महिला की सोने की चेन चोरी से गले से निकाल लिया। गले से सोने की चेन गायब होने पर महिला ने शोर मचाया। इस बीच कुछ लोगों के प्रयास से चेन चुराने वाली महिला को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसिया पूछताछ में चोरी करने वाली महिला गिरोह का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने इस बीच दो महिलाओं को पकड़ा। पकड़ी गई महिला सुनीता पत्नी महेंद्र ग्राम हाजी पट्टी थाना घोषी जनपद मऊ तथा दूसरी महिला चंद्रावती पत्नी सुरेश ग्राम लखनापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के रूप में पहचान हुई। पूछ ताछ में आठ महिलाओं के गिरोह में शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके अलावा बिड़हरघाट पर हुई अन्य घटनाओं में पकड़ी गई महिलाओं के संलिप्त होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।