बनियाबारी और गौसपुर में कैंप लगाकर क्षय रोगियों की हुई जांच
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में बनियाबारी और गौसपुर में टीबी रोगियों की जांच के लिए कैंप लगाया गया। लगभग सौ मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जांच टीम ने बलगम के बजाय सीधे एक्स-रे किया। मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर की भी जांच की गई। विभाग का उद्देश्य जिले को टीबी मुक्त करना है।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहर के बनियाबारी और गौसपुर में कैंप लगा कर क्षय रोगियों की जांच की गई। संभावित मरीजों से बलगम संकलित करने के बजाए सीधे तौर पर एक्स-रे किया गया। दोनों स्थानों पर मिला कर लगभग सौ मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है।जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अमित सिंह के निर्देशन में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जांच टीम में एक्स-रे टेक्नीशियन और एलटी को भेज कर भी जांच कराई जा रही है। कैंप में जो मरीज आ रहे हैं उनका ब्लड प्रेशर और शुगर की भी जांच मौके पर की जा रही है। कार्यक्रम संयोजक अमित आनंद ने बताया कि विभाग की मंशा अधिक से अधिक मरीजों का स्क्रीनिंग करना और जो भी मरीज चिन्हित हो रहे हैं।
उन मरीजों का त्वरित इलाज करना है ताकि जिले को पूरी तरह से टीबी मुक्त घोषित किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


