ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरअहमदाबाद से संतकबीरनगर लौट रहे ट्रक का कानपुर में एक्‍सीडेंट, 15 घायल 

अहमदाबाद से संतकबीरनगर लौट रहे ट्रक का कानपुर में एक्‍सीडेंट, 15 घायल 

संतकबीरनगर के मुसहरा गांव के लोगों को लेकर अहमदाबाद से आ रही बस कानपुर देहात क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस दुर्घटना में 15 लोग  घायल हो गए।  यह सूचना मुसहरा पहुंची तो गांव...

अहमदाबाद से संतकबीरनगर लौट रहे ट्रक का कानपुर में एक्‍सीडेंट, 15 घायल 
हिन्‍दुस्‍तान टीम,संतकबीनगरThu, 14 May 2020 11:19 AM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर के मुसहरा गांव के लोगों को लेकर अहमदाबाद से आ रही बस कानपुर देहात क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस दुर्घटना में 15 लोग  घायल हो गए। 

यह सूचना मुसहरा पहुंची तो गांव में लोग अपनों का हाल जानने के लिए परेशान हो गए। घायलों के खतरे से बाहर रहने की सूचना मिली है।  मुसहरा के ग्राम प्रधान जयचंद सिंह ने बताया कि उनके गांव के कई लोग अहमदाबाद में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन होने के कारण जब काम बंद हो गया तो सब घर लौटने को मजबूर हो गए। गांव के ही एक व्यक्ति का मिनी ट्रक एक सप्ताह पहले कुछ लोगों को गांव छोड़कर दोबारा अहमदाबाद गया था। ट्रक का ड्राइवर अहमदाबाद में क्वारंटीन हो गया था। दूसरा ड्राइवर वहां से मजदूरों को लेकर चला। सब लोग कानपुर देहात पहुंचे थे।

वहां ट्रक अचानक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें मुसहरा गांव के 15 लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज कानपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है। इसकी सूचना गांव वालों को मिली तो पूरा गांव परेशान हो गया। ग्राम प्रधान जयचंद सिंह ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं। गांव से दो लोग उनकी मदद के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें