गन्ने की बगास लेकर जा रहा ट्रक पलटा

Jan 16, 2026 01:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के कांटे चौराहे के पास एक ट्रक हाइवे पर पलट गया। ट्रक मुंडेरवा शुगर मिल से गन्ने की बगास लेकर गोरखपुर जा रहा था। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, और यातायात बहाल किया गया। वहीं भीखाडांड़ गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

 गन्ने की बगास लेकर जा रहा ट्रक पलटा
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कांटे चौराहे के पास एक ट्रक हाइवे पर पलट गया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

कांटे चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ ने बताया कि गुरुवार देर रात मुंडेरवा शुगर मिल से एक ट्रक गन्ने की बगास लेकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। कांटे चौराहे पर पहुंचा था। तभी ट्रक पलट गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वाहनों को किनारे से निकाला गया। ट्रक की बगास को खाली करा कर किनारे करके पूरा यातायात बहाल किया गया।

[10:28 am, 16/1/2026] Rajesh G Snt Ht: लाइव के लिए :

सड़कें टूटी, नाला भठा, सुविधाएं बदहाली का हैं शिकार

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम।

संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड बेलहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीखाडांड़ में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां की हर जन सुविधा बदहाली का शिकार है। सड़क से लेकर नालियां तक टूट जाने का दंश ग्रामीण व राहगीर भुगत रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधा के लिए बने सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है। पंचायत भवन में जाने रास्ता कच्चा है, जो बरसात के मौसम जाने की बड़ी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। गांव में पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण नहीं हो सका है। जो नालियां हैं वे गंदगी से जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं की गई।

भीखाडाड गांव से गुजरी सड़क जगह-जगह टूट गई है। सड़क के किनारे पानी निकासी के नालियां टूट चुकी हैं। नालियों के टूटने से दोनों तरफ से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इसी से होकर राहगीरों व ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। गंदे पानी से होकर जाने में सबसे ज्यादा समस्या छोटे-छोटे बच्चों को होती है। इस मार्ग से प्रतिदिन आते जाते है इस सड़क की मरम्मत कराया जाना काफी जरूरी है। नालियां कूड़ा कचरा से पटी हुई हैं। नालियों की बजबजाहट से हमेशा बदबू निकल रही है। गांव में सफाई कर्मी कभी कभार ही आते हैं। थोड़े-बहुत सफाई करके चले जाते हैं। इससे हर तरफ गंदगी पसरी हुई है। चार हजार से अधिक आबादी वाला गांव है। लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली के साथ-साथ सड़क, पीने के लिए पानी आदि की सुविधाओं के नहीं होने के कारण लोगों को तकलीफ उठानी पड़ रही है। जहां सरकार गांव लिए तमाम योजनाएं ला रही है वहीं यहां विकास के नाम पर पूरी तरह बदहाल ही दिख रहा है। गांव विकास के कोसों दूर है। ये लोगों के लिए सपने की तरह है। गांव में चिकित्सक का अभाव है। लोगों को इलाज कराने के लिए कोसों दूर जाना पड़ता है।

----------------------------

गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं

गांव के लोगों के लिए अभी शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत काम शुरू हुआ है। पेयजल योजना के तहत कुछ ही कार्य करके अधूरा छोड़कर कार्मचारी ग़ायब हो गए हैं। निर्माणधीन पंप हाउस बदहाली का शिकार है। पेयजल के लिए लोग मजबूरी में देशी हैंडपंप का पानी प्रयोग कर रहे हैं। लोगों के घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। इसे बिछाने के लिए गांव में रोड को तोड़कर छोड़ दिया है। इसके चलते लोगों को आने जाने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या तो छोटे-छोटे बच्चे को होती है जो अक्सर गड्ढों में फंसकर गिरने से घायल हो जाते हैं।

----------------------------------------------

गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल

भीखाडांड़ गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल है। यहां की चोक पड़ी नालियों और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। प्रदेश सरकार ने गांव की स्वच्छता के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति की थी। उन्हें गांव में रहकर सफाई कार्य करना था। लेकिन वर्तमान में सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आ रहे हैं। सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सफाई न हो पाने से नालियां गंदगी से चोक हो गई हैं। इससे नालियों का पानी उफनाकर सड़क पर बहता रहता है। इनसे उठने वाली दुर्गंध लोगों को परेशान करती रहती है। सफाई न होने से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी है। गंदगी के चलते मच्छरों की संख्या बढ़ने से मच्छर जनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है ।

------------------------------------

सफाई न होने से झाड़ झंखाड़ से पट गया है नाला

गांव में पानी निकासी के लिए कुछ जगह पर नाले का निर्माण कराया गया। नालों का जो निर्माण हुआ व बदहाल है। इनकी सफाई न होने से झाड़ झंखाड़ से पट गए हैं। इससे बारिश में पानी निकासी की समस्या होती है। इसके अलावा गांव में बनी नालियां जगह-जगह टूट गई हैं। कुछ स्थानों पर नाली का भी निर्माण नहीं हुआ है। कच्ची नाली होने से गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन लोगों को परेशानी से निजात दिलाए जाने को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।

----------------------------

बेमतलब साबित हो रहा सामुदायिक शौचालय

लोगों को खुले में शौच जाने से रोकने के लिए यहां भी सामुदायिक शौचालय बना है। पर यह बेकार साबित हो रहा है। सामुदायिक शौचालय बनवाकर ताला बंद कर दिया गया है। इससे यह बेमतलब साबित हो रहा है। इसकी हालत देखने से यही लगता है कि यह शायद ही कभी नहीं खुलता। देखरेख के अभाव व प्रयोग न होने से इसके बनने का कोई मतलब ही साबित नहीं हो रहा। लोग बाहर शौच के लिए जाने को मजबूर हैं।

----------------------------

सड़क के दोनों तरफ सड़कें कचरे से पटी हैं

गांव की सड़कें दोनों तरफ गोबर व कचरे से पटी हैं। इनकी हालत देखने से पता चल रहा है कि यहां सफाई नहीं की जाती है। कुछ माह पहले संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। इसमें सभी गांव में स्वच्छता अभियान चलाना था। सफाई भी करनी थी। लेकिन यहां तो जगह-जगह फैली गंदगी, नालियों की गंदगी व झाड़ियों को देखकर लगता ही नहीं कि यहां स्वच्छता अभियान भी चलाया गया था। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका बनी है।

ग्राम प्रधान इंद्रपाल यादव ने बताया कि गांव की समस्याओं का निदान कराने के लिए योजनाओं के माध्यम से काम कराया जा रहा है। गांव में टूटी नालियों का निर्माण कुछ जगहों पर हुआ है तो कुछ जगहों पर नई नाली का निर्माण भी हुआ है। अन्य समस्याओं के लिए प्रस्ताव किया गया है। जल्द ही गांव की बाकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

विधायक अनिल त्रिपाठी क्षेत्र की समस्याओं का निदान कराया जा रहा है। जिन गांवों से ज्यादा समस्या आ रही है वहां पर अधिकारियों के साथ मिलकर काम कराया जा रहा है। समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;