Santkabir Nagar News: पॉलिटेक्निक परिसर में पौधरोपण कर शुरू किया अभियान

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले के डीएम आलोक कुमार ने वन महोत्सव सप्ताह के तहत बघौली विकास खंड में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जनपदवासियों से पौधरोपण को महत्व देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधों की देखभाल करें। इसके अलावा, आईटीआई विद्यालय का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता पर ध्यान देने की हिदायत दी।

पॉलिटेक्निक परिसर में पौधरोपण कर शुरू किया अभियान

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के डीएम आलोक कुमार ने वन महोत्सव सप्ताह अभियान के पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ के तहत बघौली विकास खंड अन्तर्गत बालूशासन स्थित महामाया पालिटेक्निक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटीआई) परिसर में पौधरोपण पर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव एवं ओएसडी राकेश कुमार उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ करते हुए जनपदवासियों से कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अवश्य करें एवं वृक्ष का स्वरूप लेने तक पौधे की उचित देखभाल करें। जिलाधिकारी ने आईटीआई विद्यालय का निरीक्षण किया। एक कैम्पस में छात्र एवं छात्राओं हेतु यह आईटीआई विद्यालय स्थापित है।निरीक्षण

के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई, स्कूल का शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बच्चों के रूम आदि का निरीक्षण करते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य से बच्चों की संख्या, भोजनालय, टीचरों की सख्या आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।