युवती ने फांसी लगाकर दी जान
Santkabir-nagar News - धनघटा थाना क्षेत्र के परसहर पूर्वी गांव में 21 वर्षीय मनीषा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर उसकी दादी मौजूद थीं। पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

धनघटा/लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के परसहर पूर्वी गांव में गुरुवार को 21 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर छत की कुंडी से लटका मिला। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परसहर पूर्वी गांव निवासी बबलू की पुत्री मनीषा ने गुरुवार को दिन में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उस समय घर पर उसकी दादी घुन्ना देवी मौजूद थीं। पिता मजदूरी के सिलसिले में गांव से बाहर गए हुए थे, जबकि मां कलावती और भाई मनीष बाजार करने पिड़िया बाजार गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुंचे और आनन-फानन में मनीषा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर टांड़ा चौकी प्रभारी हरिकेश भारती दोपहर बाद करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार मनीषा शांत स्वभाव की युवती थी। इस अचानक हुई घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


