ट्रेलर के नीचे आने से युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

नंदौर में बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेलर के नीचे आकर मौत हो गई। संजय कुमार, जो बाइक से अपने घर जा रहे थे, ने गलत तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक फिसल गई और वह ट्रेलर के नीचे आ गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

ट्रेलर के नीचे आने से युवक की मौत

नंदौर, हिन्दुस्तान संवाद। बीएमसीटी सड़क पर नन्दौर चौराहे के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही का दर्दनाक नजारा देखने को मिला। सड़क पर गलत तरीके से ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार एक युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।संजय कुमार (39) पुत्र स्वामीनाथ निवासी ग्राम पिपरहवा, थाना जोगिया उदयपुर जिला सिद्धार्थनगर बुधवार सुबह बाइक से बस्ती की तरफ से अपने घर पिपरहवा जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे वह नंदौर स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान सामने चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरटेक करते समय बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और संजय सीधे ट्रेलर के नीचे जा गिरे। ट्रेलर का पहिया सिर पर चढ़ जाने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर बखिरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक बखिरा अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।