मार्ग दुर्घटना में किशोर की मौत, एक घायल
धनघटा थाना क्षेत्र के मलौली गांव में एक सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर राजेन्द्र की मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था, तभी तेज गति से आ रही पिकप ने उसे और उसके साथी को टक्कर मार दी। राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके साथी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के मलौली गांव के पास मार्ग दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से अपने घर कटया गांव से एक युवक के साथ रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। मलौली के पास एक पिकप ने टक्कर मार दी। सीएचसी पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।धनघटा थाना क्षेत्र के कटया गांव का निवासी राजेन्द्र (17) पुत्र धर्मेन्द्र गांव के महेन्द्र पुत्र टीकोरी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था।
दोनों राम जानकी मार्ग पर स्थित मलौली गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही पिकप कि चपेट में आ गए। पिकप की टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप घायल हो गए। आस-पास के लोगों एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी हैंसर भेजा। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद राजेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल महेन्द्र पुत्र टीकोरी को गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत गंभीर देख कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से राजेन्द्र के गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई। दुर्घटना की सूचना पर गांव के लोग भागकर अस्पताल पहुंचे। वहीं परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


