संतुलन खोकर छत से गिरी महिला, मौत
संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में एक महिला, जो छत पर टहल रही थी, गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। घटना शुक्रवार रात को हुई, जब महिला गर्मी से बेहाल होकर छत पर टहल रही थी।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र ग्राम मानपुर में शुक्रवार रात में छत पर टहल रही महिला संतुलन खोने से जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से चुटहिल हो गई। परिजन आनन फानन में उपचार के लिए निकट अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने महिला के मौत होने की पुष्टि कर दी।मानपुर निवासी प्रभावती देवी पत्नी राम नयन (50) शुक्रवार देर रात छत पर टहल रही थी। परिजनों के अनुसार बिजली कटी थी। भीषण गर्मी से बेहाल होकर प्रभावती देवी छत पर टहल रही थी। इसी दौरान प्रभावती देवी संतुलन खोकर अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई। आनन फानन में उपचार के लिए निकट अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्रभावती देवी के मौत होने की पुष्टि कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


