
बारात से लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एक भीषण दुर्घटना में दो सगे भाई, विनोद कुमार (22) और दीपक (20), बाइक से लौटते समय तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक मौके से फरार हो गया।
संतकबीरनगर। हिन्दुस्तान संवाद धनघटा थाना क्षेत्र स्थित बसवारी गांव के पास मंगलवार की रात बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित रोहारी गांव निवासी जीयन के पुत्र विनोद कुमार (22) और दीपक मंगलवार (20) मंगलवार की देर शाम गांव से धनघटा थाना क्षेत्र स्थित बंतवार लोहरैया में बारात गए थे।
देर रात दोनों भाई बाइक लेकर बारात से गांव लौट रहे थे। बाइक लेकर दोनों भाई बड़गो-चकिया मार्ग पर बंसवारी गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई सड़कर पर गिरकर बेहोश हो गए। घटना के बाद बोलेरो वहीं छोड़कर चालक फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पीआरवी जवानों के साथ ही बंसवारी गांव चौकी प्रभारी अवधेश यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों भाइयों को हैंसर सीएचसी भेजवाया। डॉक्टरों ने दोनों को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एसओ जयप्रकाश दूबे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिकरीगंज पुलिस के माध्यम से घटना की सूचना पीड़ित परिवार में दिलवाई। एसओ जयप्रकाश दूबे ने बताया कि दोनों सगे भाइयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




