अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Apr 17, 2026 03:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर एक युवक की रात को अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। युवक का नाम इमरान (30) था, जो चार पहिया वाहन चला रहा था। गंभीर चोटों के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर गुरुवार की रात महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर कांटा बाग के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सीएचसी नाथनगर और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के छोटी तिनहरी निवासी इमरान (30) पुत्र इम्तियाज अहमद परिवार के भरण-पोषण के लिए निजी चार पहिया वाहन चलाता था। परिजनों के अनुसार इमरान गुरुवार को रात में विश्वनाथपुर की तरफ से घर लौट रहा था। वह नाथनगर कांटा बाग के पास पहुंचा था। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चालक उसे रौंदते हुए फरार हो गया। घटना के बाद खून से लथपथ इमरान सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए तत्काल सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। बाद में जिला अस्पताल से बीआरडी कालेज ले जाते समय इमरान की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।