दूल्हन की बुआ की मौत से मातम में बदल गई शादी की खुशियां
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के उमरी खुर्द गांव में शादी की तैयारियों के बीच एक हादसे में दुल्हन की बुआ की मौत हो गई। छज्जा गिरने से 70 वर्षीय राजमती देवी की मौत हुई और 5 अन्य घायल हो गए। शादी की खुशियां मातम में बदल गई, लेकिन तैयारियों के बावजूद सादे माहौल में रस्म पूरी की जाएगी।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में मंगलवार को शादी की चल रही तैयारियों के बीच हुए हादसे में दुल्हन की बुआ की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। कुछ घंटों के लिए तैयारियों पर ब्रेक लग गया। बाद में शादी की रस्म को पूरा करने के लिए तैयारी की गई।उमरी खुर्द के रहने वाले हरिश्चंद्र राजभर के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। जिसमें सबसे छोटी बेटी शोभा की शादी डिहवा में तय किए थे। सोमवार की रात से टेंट और सजावट की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था।
उसी बीच सुबह झालर लगाते दौरान मकान का छज्जा गिरने से हादसा हो गया। जिसमें भतीजी की शादी में शरीक होने आई 70 वर्षीय राजमती देवी निवासी पिपरा सुकाली पुरवा, बरडांड़ थाना मुंडेरवा, बस्ती की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दिलीप कुमार ने बताया कि उसकी बहन शोभा की शादी की तैयारी धूमधाम से की जा रही थी। उसी बीच अचानक हादसा हो गया और उसमें बुआ राजमती की मौत हो गई। हादसे में बुआ की दो नातिन और उनकी गर्भवती पत्नी यशोदा घायल हो गई। हादसे में दो टेंटकर्मी भी चोटिल हुए। हादसे ने सभी को झकझोर दिया, लेकिन शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है। इसकी वजह से सादे माहौल में शादी की रस्म पूरी की जाएगी। गिने-चुने बाराती ही आएंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


