Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsTragic Accident at Khalilabad Railway Station Young Man Dies After Falling from Gorakhdham Express
खलीलाबाद स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर युवक मौत

खलीलाबाद स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर युवक मौत

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम को गोरखधाम एक्सप्रेस में

Jan 31, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम को गोरखधाम एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहुंच गए। आरपीएफ ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव की पहचान कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेहिया खुर्द बुजुर्ग के रहने वाले विजय कुमार मौर्या पुत्र मल्लू प्रसाद मौर्या के रूप में हुई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज इंद्रबली यादव ने बताया कि गुरुवार को शाम करीब साढ़े पांच गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर जाने से एक युवक घायल हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरपीएफ की मदद घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव की पहचान 27 वर्षीय विजय कुमार मौर्या पुत्र मल्लू प्रसाद मौर्या निवासी नेहिया खुर्द बुजुर्ग कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। शव के शिनाख्त की पुष्टि पीड़ित बड़े भाई अजय ने की। पीड़ित भाई अजय ने बताया कि दो भाइयों में विजय छोटा था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। भाई विजय पढ़ाई में काफी अच्छा था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सिपाही भर्ती में लिखित परीक्षा पास किया था और मेडिकल में अनफिट हो गया था। अपने साथ के कई लड़कों के नौकरी पा जाने से भाई डिप्रेशन में रहता था। प्रतिदिन की तरह गुरुवार को सुबह नौ बजे विजय गांव के लाइब्रेरी में पढ़ने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो वहीं पुलिस वाले ने एक मृत युवक की फोटो दिखाई। जिसे देखकर शव की पहचान अपने भाई विजय के रूप में की। भाई की साइकिल खलीलाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में मिली। पिता गाजीपुर में पराग डेयरी में काम करते हैं। होनहार बेटे की मौत से परिजन गमगीन थे। गांव के प्रधान समेत अन्य लोगों ने बताया कि विजय पढ़ाई में काफी अच्छा था और सफलता नहीं मिलने की वजह से परेशान रहता था। उसकी मौत से गांव के लोग दुखी थे।