Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsTragic Accident 30-Year-Old Biker Dies After Collision with Truck in Mahuli
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, मौत

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, मौत

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - नाथनगर के महुली थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक राजेश उर्फ बबलू, बाइक पर सवार होकर मुखलिसपुर प्राथमिक विद्यालय के पास ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे सीएचसी नाथनगर ले जाया...

Sep 12, 2025 04:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर प्राथमिक विद्यालय के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार 30 बर्षीय युवक ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की छानबीन में जुट गई है। महुली थाना क्षेत्र के नोक्ता गांव के बेलदारी पुरवा निवासी 30 बर्षीय राजेश उर्फ बबलू गुरुवार को शाम करीब 4:30 बजे बाइक से मुखलिसपुर से घर लौट रहा था। वह मुखलिसपुर प्राथमिक विद्यालय के निकट पहुंचा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसी दौरान नाथनगर की तरफ से जा रहे ट्रक की चपेट में आकर राजेश उर्फ बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस शव को कब्जे में लेने की तैयारी में जुट गई थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश की पत्नी सीमा बुधवार को अपने मायके पिपरसण्डी से वापस घर आई है। वह तीन बच्चों का पिता था। जिसमें बड़ा बेटा है। जिसका नाम आकाश है। दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। पत्नी सीमा और मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।