ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर लगाया रिफ्लेक्टर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरसंतकबीरनगर में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात जागरुकता बढ़ाने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाया। टीएसआई परमहंस ने लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के नियमों के बारे में बताया, जैसे नाबालिगों को वाहन न चलाने देना, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करना, और ओवर स्पीडिंग से बचना।

संतकबीरनगर। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात जागरुकता बढ़ाने के लिए सोमवार को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाया। टीएसआई परमहंस ने यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में लोगों को जागरुक किया। उनहोने भारी वाहन, ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाया। कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। तीन सवारी न बैठाएं। बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के बारे में बताया। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया।
ये भी पढ़ें:ओवरलोड-तीन सवारी वाहन पर होगी कड़ी कार्रवाई
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


