Santkabir Nagar News: चालान करने के लिए युवक को रोकने पर पुलिस से नोंक झोक

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: सांथा चौराहे पर पुलिस और एक युवक के बीच बहस के कारण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस उपनिरीक्षक ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को रोका और चालान काटने की कोशिश की, जिससे कहासुनी हुई। इसके चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों और पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

Santkabir Nagar News: चालान करने के लिए युवक को रोकने पर पुलिस से नोंक झोक

Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के सांथा चौराहे पर वाहन जांच के दौरान पुलिस और एक युवक के बीच नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने के कारण सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।सांथा चौराहे पर रविवार को उपनिरीक्षक इंद्रेश गौंड पुलिस टीम के साथ वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान गनवरिया गांव निवासी अभिषेक शुक्ल बाइक से वहां से गुजरा। बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को रोककर जब पुलिस ने चालान काटना शुरू किया, तो उसने खुद को स्थानीय बताकर चालान न काटने की बात कही।

​चालान की कार्रवाई को लेकर एसआई और युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। इस दौरान चौराहे पर वाहनों के पहिये थम गए और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। सड़क जाम होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ​काफी देर तक हंगामे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप व समझाने-बुझाने पर युवक शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया और लोगों ने राहत की सांस ली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: चालान करने के लिए युवक को रोकने पर पुलिस से नोंक झोक