दूसरे दिन भी वाहनों का होता रहा डायवर्जन
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में दूसरे दिन भी बड़े वाहनों का डायवर्जन होता
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में दूसरे दिन भी बड़े वाहनों का डायवर्जन होता रहा। वाहनों को दूसरे रास्तों से लखनऊ की तरफ भेजने में पुलिस कर्मी जुटे रहे।अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला के मद्देनजर गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर से रूट डायवर्जन शुरू हो गया था। व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिले में हाईवे पर पांच जगह बैरियर लगा कर बड़े वाहनों का डायवर्जन किया जा रहा है। गोरखपुर से ही लिंक एक्सप्रेस-वे से होकर बड़े वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गंतव्य को भेजा रहा है।जिले में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गा मंदिर मगहर, मेंहदावल बाईपास, डीघा बाईपास, भुवरिया, टेमा रहमत के पास बैरियर लगा कर बड़े माल वाहकों को रोक कर डायवर्ट किया जा रहा है।
दुर्गा मंदिर मगहर से वाहनों को बखिरा, नंदौर, सिद्धार्थनगर होकर लखनऊ भेजा जा रहा है। जबकि टेमा से सेमरियावां, नंदौर-बांसी-सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा होकर वाहन जा रहे हैं। भुवरिया-पायलपार होते हुए धनघटा, बिड़हर घाट से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होकर वाहन लखनऊ भेजे जा रहे हैं। बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


