ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगररात भर में पांच सेमी बढ़ गया सरयू नदी का जलस्तर

रात भर में पांच सेमी बढ़ गया सरयू नदी का जलस्तर

संतकबीरनगर। हिन्दुस्तान टीम नेपाल से सरयू नदी में छोड़े गए पानी से संतकबीरनगर...

रात भर में पांच सेमी बढ़ गया सरयू नदी का जलस्तर
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरSat, 23 Oct 2021 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर। हिन्दुस्तान टीम

नेपाल से सरयू नदी में छोड़े गए पानी से संतकबीरनगर के धनघटा तहसील क्षेत्र में लगातार सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 25 सेमी ऊपर पहुंच गया है। इसके कारण एमबीडी बांध पर खतरा बना हुआ है। बांध को बचाने के लिए बाढ़ खंड के कर्मचारी लगे हैं। बाढ़ को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी है।

तुर्कवलिया में नदी का जलस्तर शुक्रवार की शाम चार बजे 79.550 मीटर था। यह सुबह आठ बजे 79.600 मीटर पर पहुंच गया। नदी की धारा एमबीडी बांध पर सीधे टकराने से बांध पर खतरा बना हुआ है। नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे ही बढ़ोतरी हो रही है।

हालांकि जिस प्रकार से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है उससे किसी प्रकार के जानमाल का खतरा नहीं है। जिले के स्तर के अधिकारी तथा तहसील प्रशासन पूरी मुस्तैदी से इस पर नजर बनाए हुए है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर बहुत धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसलिए कोई बड़ा खतरा होने की आशंका नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें