ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरनाथनगर में 16 प्रत्यशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में हुआ बंद

नाथनगर में 16 प्रत्यशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में हुआ बंद

नाथनगर। हिन्दुस्तान संवाद ब्लाक क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत के 8 वार्ड

नाथनगर में 16 प्रत्यशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में हुआ बंद
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरSat, 12 Jun 2021 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

नाथनगर। हिन्दुस्तान संवाद

ब्लाक क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत के 8 वार्ड सदस्यों के लिए 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार शाम को मतपेटी में बंद हो गया। पूरे क्षेत्र में चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चार बूथ बनाया गया था। मतदाताओं में खास दिलचस्पी नहीं रही।

पूरे दिन पूर्व और वर्तमान प्रधान मिन्नत मनुहार करते दिखे। ब्लाक के असंगठित ग्राम पंचायत में विकास रूपी योजनाओं का क्रियान्वयन कराने के उद्देश्य से तीन ग्राम पंचायत के आठ वार्डों पर शनिवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। ग्राम पंचायत मड़हाराजा में दो बूथ बनाया गया था।

जिसमे बूथ संख्या तीन पर 110, बूथ संख्या 11 पर 140 मतदाता हैं। इसी तरह बलही में बूथ सं. 3 पर 79, बूथ 6 पर 71, बूथ 7 पर 89,बूथ 8 पर 72 व बूथ संख्या 10 पर 110 मतदाता एवं शनिचरा पूर्वी में 89 लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज था। सुबह मतदान प्रक्रिया में तेजी रही।

इसके बाद धीरे-धीरे रफ्तार कम होती गई। कम संख्या में लोग पहुंच रहे थे। इक्का-दुक्का पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर लोग निकल जा रहे थे। वर्तमान प्रधान जहां एक तरफ अपने उम्मीदवारों के जीतने के प्रति आश्वस्त रहे। वहीं जनता से नकारे गए पूर्व प्रधान वार्ड सदस्यों के बहाने अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए वोटरों से मनुहार करते दिखे।

पुलिस रही मुस्तैद, अराजक तत्व घरों में रहे दुबके

तीन ग्राम पंचायत के आठ वार्डों पर शनिवार को हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर महुली पुलिस काफी सतर्क रही। मतदेय स्थल के इर्द-गिर्द किसी को रुकने नहीं दिया गया। केवल एजेंट के अलावा अन्य लोगों को पुलिस ने दूर तक खदेड़ दिया। बलही बूथ पर उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, शनिचरा पूर्वी पर मोलनापुर चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र यादव मय फोर्स डटे रहे। मताधिकार प्रयोग के बाद किसी को रुकने नहीं दे रहे थे। पुलिस हर पहलू पर नजर बनाए हुए थी। जिसके कारण शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न हुआ।

एक पुलिसकर्मी की कार्यशैली से मतदाताओं को हुई दिक्कत

मतदान केंद्र बलही पर ड्यूटी बजा रहे पुलिस कर्मी विनोद कुमार की कार्यशैली से मतदाताओं में काफी नाराजगी थी। मतदाताओं की माने तो बगैर किसी कारण के ही उक्त पुलिसकर्मी उन्हें परेशान कर रहा था। मतदान में पहचान के लिए लेकर पहुंचे जरूरी आईडी के बाद भी बेवजह नियम कानून की धौंस दिखा रहा था। जिसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें