
किशोरी ने कठिनईया नदी में लगायी छलांग. पुलिस ने बचाया
संक्षेप: Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के हरिहरपुर राजघाट पुल के
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के हरिहरपुर राजघाट पुल के निकट एक किशोरी ने गुरुवार को कठिनईया नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे। उन्होंने पानी में डूब रही किशोरी को बाहर निकलवाया। आनन फानन में उपचार के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां हालत में सुधार हो रहा है। बताया जा रहा है कि किशोरी महुली कस्बा की रहने वाली है। महुली-हरिहरपुर मार्ग पर स्थित राजघाट पुल निकट ग़ुरूवार को 16 साल की किशोरी घूमते हुए कठिनईया नदी के समीप पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक किशोरी ने कठिनईया नदी में छलांग लगा दिया।

यह देख वहां मौजूद राहगीर और ग्रामीण चौक गए। शोर मचाना शुरू किया। नदी के पानी मे किशोरी खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। सूचना पर चौकी प्रभारी हरिहरपुर अशोक कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से पानी मे निकाली गई। आनन फानन में उपचार के लिए हरिहरपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। किशोरी को डॉक्टर खतरे से बाहर होने की बात कह रहे है। उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि किशोरी महुली कस्बे की रहे वाली है। अब उसकी हालत ठीक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




