टीइटी की अनिवार्यता के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बनाई रणनीति
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर टीइटी की अनिवार्यता के विरोध में रणनीति बनाई। बस्ती मंडल के मंत्री चंद्रिका सिंह ने कहा बस्ती मंडल के तीनों जनपद टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक 16 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से मा. प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। चंद्रिका सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक धैर्य बनाएं रखें। टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु आंदोलन व संघर्ष हेतु तैयार है। शिक्षक ब्लॉक और जिला स्तर पर पूरी मजबूती व एकता के साथ संगठन का साथ दें। प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षकों का संगठन है।

उन्होंने कहा हर स्तर से वार्ता व धरना का कार्य चलेगा। गृह मंत्री, रक्षा मंत्री व शिक्षा मंत्री से भी वार्ता व शिक्षकों के हित की मांग रखी जाएगी। पूरे देश प्रदेश के शिक्षक संघ व अन्य कर्मचारियों के संघ से वार्ता चल रही है। अपनी एकता से ही जीत संभव है। सभी संघ का आह्वान करेंगे, जो शिक्षकों के हितैषी हैं वे साथ आएं। शिक्षक नेता बालकृष्ण ओझा ने कहा कि उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ व्हाट्सएप पर नहीं संघर्ष पर विश्वास करता है। हमारा इतिहास संघर्ष का रहा है इसके कई उदाहरण है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




