फेस वेरीफिकेशन के बाद लाभार्थियों के खाते में जाएगा धन
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में टीबी के मरीजों को अब हर महीने एक हजार रुपये का पोषण भत्ता दिया जाएगा। पहले यह राशि मरीज के आधार कार्ड के माध्यम से भेजी जाती थी, लेकिन अब सत्यापन फेस रिकग्निशन के माध्यम से होगा। इस बदलाव से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सही मरीज को ही धनराशि मिले।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में टीबी के मरीजों को हर माह एक हजार रुपया दिया जाएगा। यह धनराशि मरीजों को पोषण भत्ता के रूप में दी जाएगी। अब तक मरीज के आधार कार्ड के माध्यम से धन भेज दिया जाता था, लेकिन अब आधार का वेरीफिकेशन फेस के माध्यम से किया जाएगा। मरीज का फेस और आधार मैच करने के बाद ही मरीज के खाते में पोषण धनराशि का रुपया जाएगा। टीबी के मरीजों को पौष्टिक भोजन के मद में पहले पांच सौ रुपया प्रति माह दिया जाता था। बाद में बढ़ा कर इस धनराशि को एक हजार कर दिया गया।
मरीज के खाते में यह धनरशि भेज दी जाती थी। मरीज की पहचान उसके अधार के माध्यम से की जाती थी। अब इस नियम में बदलाव आ गया है। मरीज के आधार का सत्यापन फेस के आधार पर किया जाएगा।मरीज जब अस्पताल आएगा और मरीज की दवा शुरू होगी, उसी समय उसके सत्यापन का काम पूरा किया जाएगा। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिस मरीज की दवा चल रही है, उसी मरीज के खाते में पोषण की धनराशि भेजी जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन की जो गाइड लाइन है, उसी अनुरूप कार्य किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


