
उधार के सर्जन ने छोड़ी नौकरी, मरीज बेहाल
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिला अस्पताल में पिछले तीन माह से सर्जरी सेवा ठप है। मरीजों को इलाज के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ रहा है। सर्जन डा. संजीत मिश्र की मौत के बाद अस्पताल में सर्जरी विभाग रिक्त है। नए सर्जन ने भी इस्तीफा दे दिया है। सीएमएस ने शासन को अवगत कराया है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिला अस्पताल में पिछले तीन माह से सर्जरी व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। यहां पर आने वाले मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। मरीजों को इलाज के लिए अब गैर जिलों को जाना पड़ रहा है। सीएमएस की डिमांड पर सीएमओ ने जिस सर्जन को जिला अस्पताल में तैनात किया था उस सर्जन ने इस्तीफा भेज दिया है। अब ऐसे में अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के बैरंग लौटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डा. संजीत मिश्र की मौत के बाद से ही सर्जरी विभाग रिक्त चल रहा है।
सीएमएस मुख्य चिकित्साधिकारी ने पहले एक सर्जन की डिमांड की। सीएचसी खलीलाबाद पर तैनात सर्जन को जिला अस्पताल में संबद्ध किया गया। कुछ ही दिन बाद वह छुट्टी पर चले गए। उसके बाद दूसरे सर्जन डा. विजय गुप्त को जिला अस्पताल में संबद्व किया गया। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। उसके बाद जिला अस्पताल का सर्जरी विभाग पूरी तरह से ठप है। अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज के लिए बस्ती या फिर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया जाता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राम प्रवेश ने कहा कि जिला अस्पताल में सर्जन नहीं है। इस बारे में शासन का अवगत करा दिया गया है। शासन से सर्जन की तैनाती होने के बाद ही मरीजों को मुकम्मल सुविधाएं मिल पाएंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




