डीएवी इंटर कालेज पर समर कैंप की हुई शुरुआत
Santkabir-nagar News - डीएवी इंटर कालेज मेंहदावल में समर कैंप का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं के महत्व के बारे में बताया। पहले दिन प्रशिक्षक दीपक पटेल ने भाषा सीखने के विभिन्न माध्यमों से बच्चों को परिचित कराया। दूसरे दिन शिमला देवी ने व्यवहारिक जीवन में भाषा के प्रयोग पर प्रशिक्षण दिया।

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। डीएवी इंटर कालेज मेंहदावल में समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य केपी सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सांस्तिक समझ को भी मजबूत करता है।समर कैंप के पहले दिन प्रशिक्षक दीपक पटेल ने छात्र-छात्राओं को वर्णमाला, संख्याएं, हस्ताक्षर, मूल अभिवादन तथा दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले सामान्य शब्दों और वाक्यों की जानकारी दी। उन्होंने सरल और रोचक तरीके से बच्चों को भाषा सीखने के विभिन्न माध्यमों से परिचित कराया। गुरुवार को आयोजित दूसरे दिन के सत्र में वर्चुअल सिटी टूर एवं वास्तविक जीवन अभ्यास विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षिका शिमला देवी ने छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक जीवन में भाषा के प्रयोग, संवाद शैली तथा विभिन्न परिस्थितियों में उपयोग होने वाले शब्दों और अभिव्यक्तियों की विस्तृत जानकारी दी। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने में सहायक साबित होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


