
गन्ना ढुलाई की दर से अधिक लिया तो होगी कार्रवाई
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में गन्ना खरीद शुरू हो गई है। गन्ना मूल्य 400 रुपया प्रति कुंटल और सामान्य प्रजाति का 390 रुपया प्रति कुंटल निर्धारित किया गया है। गन्ना ढुलाई की दर 60 पैसा प्रति किमी प्रति कुंटल होगी, और अधिकतम 12 रुपया प्रति कुंटल की कटौती की जाएगी।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गन्ना खरीद शुरू हो गई है। गन्ना मूल्य निर्धारण के साथ साथ गन्ना ढुलाई की दर भी तय कर दी गई है। गन्ना ढुलाई की दर 60 पैसा प्रति किमी प्रति कुंटल निर्धारित किया गया है। दूरी चाहे जितनी भी अधिक होगी, लेकिन 12 रुपया प्रति कुंटल से अधिक कटौती नहीं की जाएगी। यह आदेश अपर मुख्य सचिव बीना कुमारी के स्तर से जारी किया गया है। इसकी पुष्टि सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव भगवत शरण दीक्षित ने की है। शासन से अगैती गन्ना का मूल्य 400 रुपया प्रति कुंटल की दर से तय किया गया है।
सामान्य प्रजाति का 390 रुपया प्रति कुंटल और रिजेक्टेड वैराइटी की दर भी 355 रुपया प्रति कुंटल की दर से निर्धारित किया गया है। वर्तमान पेराई सत्र के लिए वाह्य क्रय केंद्रों से गन्ना का परिवहन मिल गेट से कराए जाने के मद में ढुलाई कटौती की दर 60 पैसा प्रति किमी प्रति कुंटल निर्धारित है। अधिकतम 12 रुपया प्रति कुंटल ही होगा। वाह्य क्रय केंद्र पर आपूर्ति किए गए गन्ने का मूल्य चीनी मिल से दिया जाएगा। इसी के साथ चीनी मिल से साढ़े पांच रुपया प्रति कुंटल सहकारी गन्ना विकास समिति और गन्ना विकास परिषद को अंशदान के रूप में भुगतान किया जाएगा। शासन से लिए गए निर्णय के बारे में सभी को सूचना भेज दी गई है। समिति के सचिव भगवत शरण ने बताया शासन से जो गाइड लाइन जारी की गई है उसी अनुरूप गन्ना खरीद और आपूर्ति की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




