Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSugar Mill Issues Transport Problems Delay Cane Procurement in Sant Kabir Nagar
गन्ना उठान में धनघटा क्रय केंद्र पर आ रही समस्या

गन्ना उठान में धनघटा क्रय केंद्र पर आ रही समस्या

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में चीनी मिल मुंडेरवा की शुरुआत के साथ ही गन्ना क्रय केंद्रों पर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। गन्ना समय पर नहीं उठाया जा रहा है और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में कमी के कारण जाम की स्थिति बन रही है। सचिव ने उच्चाधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए पत्र लिखा है।

Nov 29, 2025 11:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मिल चलने के शुरुआती दौर में ही क्रय केंद्रों की स्थिति चीनी मिल मुंडेरवा से नहीं संभल रही है। जबकि चीनी मिल मुंडेरवा को चलते पखवारे भर भी नहीं बीता है। क्रय केंद्रों पर जितना गन्ना आ रहा है, उसकी समय से उठान नहीं हो पा रही है। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण क्रय केंद्रों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सचिव भगवत शरण दीक्षित ने गन्ना क्रय केंद्र धनघटा का जायजा लिया। वहां पर पहुंचते ही उन्हें किसानों ने घेर लिया और अपनी-अपनी समस्याएं गिनाने लगे। किसानों का कहना है कि केन्द्र पर आने के बाद घंटों गन्ना तौल नहीं होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गन्ना तौल होने के बाद उतारा नहीं जा सकता है। केन्द्र से गन्ना की उठान भी धीमी गति से हो रही है। सचिव के साथ सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ने भी क्षेत्र का जायजा लिया। सचिव ने बताया कि गन्ना उठान के लिए पर्याप्त वाहन नहीं लगाए गए हैं। इसकी वजह से समस्याएं आ रही हैं। इस बारे में जिला गन्नाधिकारी बस्ती के साथ-साथ उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है। इस बारे में चीनी मिल मुंडेरवा को ट्रांसपोर्ट व्यवस्था फौरी तौर पर सुधारने का निर्देश दिया गया है।