गन्ना की उठान हो नहीं रही, मिल रोक रही इंडेंट
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में चीनी मिल मुंडेरवा गन्ना क्रय केन्द्रों से गन्ना उठान नहीं कर पा रही है, जिससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना तौल केंद्रों पर गन्ना डंप है और किसानों को पर्ची...
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चीनी मिल मुंडेरवा गन्ना क्रय केन्द्रों से गन्ना उठान नहीं कर पा रही है। गन्ना तौल केंद्रों पर गन्ना डंप है। किसान हो हल्ला न करें इसके लिए चीनी मिल ने नायाब तरीका निकाल लिया है। अब किसानों को पर्ची का इंडेंट ही जारी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में किसानों की परेशानी और भी बढ़ गई है।
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव भगवत शरण दीक्षित ने चीनी मिल मुंडेरवा के अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्र धनघटा-ए धनघटा बी तथा मीरगंज सेंटर का निरीक्षण किया। क्रय केन्द्रों पर तौल कार्य सही पाया गया। समस्या थी तो केवल किसानों के लिए इंडेंट न जारी होने की। किसान इंडेंट जारी नहीं होने से वह अपने गन्ना नहीं बेच पा रहे हैं। खलीलाबाद सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ने चीनी मिलों को पत्र लिख कर क्रय केन्द्रों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने किसानों के लिए और इंडेट जारी किए जाने की मांग की है। समय से गन्ना उठान करने के लिए पत्र लिखा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।