Santkabir Nagar News: सपा के ख़िलाफ़ सुभासपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सुभासपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सपा के वरिष्ठ

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सुभासपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सपा के वरिष्ठ नेताओं और कुछ सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान नेताओं ने कहा कि दलित, अति पिछड़ों और पिछड़ा वर्ग का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपमान करने वालों के विरुद्ध यदि सपा कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी आगे वृहद आन्दोलन करेगी।प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने कहा कि समाज के पिछड़े, अति पिछड़े दलित एवं अति दलित वर्गों के सम्मान, अधिकार एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं के विरुद्ध कुछ पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार अपमानजनक और आपत्तिपूर्ण शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।
सपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सपा के कुछ सांसदों, नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। इससे समाज के लोगों को गहरी पीड़ा है। सपा की मानसिकता संविधान की मूल भावना, समानता, सामाजिक न्याय एवं सम्मान के सिद्धांतों के विरुद्ध है। जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र राजभर ने कहा कि सुभासपा इस तरह का कृत्य किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। सपा ने अपनी सोच और नीति को प्रदर्शित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सात सूत्रीय ज्ञापन सौपा गया है। सरकार इसे गम्भीरता से लेते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई करने का काम करे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम राजभर, पिताम्बर राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, श्याम बिहारी मौर्य, राहुल राजभर, माला देव पासवान, नरोत्तम सिंह, दीनानाथ राजभर, श्याम लाल राजभर, हरिओम मद्धेशिया, चन्दन राजभर, दिनेश राजभर, अरविन्द राजभर, अरविन्द राजभर, सर्वेश राजभर, उपेन्द्र शुक्ल, उमेश कुमार, किरन देवी, अमरजीत राजभर, अंगद राजभर आदि मौजूद रहे।


