Santkabir Nagar News: छात्रा से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में एक छात्रा से शादी का झांसा देकर 15 महीने तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी नसीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार बेटी के साथ गलत काम किया और धमकी दी। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

Santkabir Nagar News: छात्रा से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली नौवी कक्षा की छात्रा का परिवार खलीलाबाद में किराए के मकान में रहता है। पीड़ित मां का आरोप है कि बेटी के स्कूल जाते समय रास्ते में खलीलाबाद के गौसपुर मोहल्ले का रहने वाला आरोपी नसीम अपने बातों में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर बेटी से 15 माह से शारीरिक शोषण करने लगा।

तबसे शादी का झांसा देकर कई बार मना करने के बाद भी शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसकी बेटी से उसी के खिलाफ गलत आरोप लगाकर भड़काता था। इस बात को उसके घर वाले अनस व अरशद तथा आरोपी की मां व बहन भी जानती है। आरोपी ने धमकी दिया कि इसकी शिकायत कहीं करोगी तो वीडियो वायरल कर देगा। आरोप है कि आरोपी कई बार उसकी नाबालिग बेटी के साथ होटल में भी ले जाकर शारीरिक संबंध बना चुका है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि इस मामले में आरोपी नसीम के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया था। सूचना के आधार पर आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: छात्रा से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार