ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरसंतकबीरनगर में पांच गांवों में 10 संक्रमित मिलने से हड़कंप

संतकबीरनगर में पांच गांवों में 10 संक्रमित मिलने से हड़कंप

जिले में पांच गांव में कोरोना के दस नए मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है। जानकारी के बाद गांवों में प्रशासन व स्वास्थ्य की टीमें गांवों में पहुंचीं। इन गांवों में सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। जहां...

संतकबीरनगर में पांच गांवों में 10 संक्रमित मिलने से हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरTue, 02 Jun 2020 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में पांच गांव में कोरोना के दस नए मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है। जानकारी के बाद गांवों में प्रशासन व स्वास्थ्य की टीमें गांवों में पहुंचीं। इन गांवों में सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। जहां जरूरी है वहां बैरीकेडिंग की जा रही है। कुल मरीजों की संख्या 117 हो गई है। इनमें से छह मरीजों की मौत हो चुकी है। 43 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। सभी संक्रमित मरीजों को 200 बेड के सेंट थामस चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है। इसकी पुष्टि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन ने की है।

मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए मरीजों में तीन कड़सरा गांव के निवासी हैं। इसी प्रकार कोनी गांवों में दो और संक्रमित रोगी पाए गए हैं। कोनी गांव में दोनों संक्रमित मृत मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे। जिला अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर में भक्ता गांव का भर्ती एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। मजगांवा का भी एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। हैंसर ब्लाक के छितौनी व अहिरौली की रहने वाली एक-एक महिलाएं कोरोना वायरस के संक्रमण में आ गई हैं। इसी प्रकार सांथा ब्लाक के धर्मसिंहवां के एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल से कोरोना के पांच मरीजों की छुट्टी

सीएचसी खलीलाबाद से कोरोना के तीन मरीजों की छुट्टी कर दी गई है। इन तीनों मरीज की रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कालेज से रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी की गई है। इसकी पुष्टि सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक डा. वीपी पांडेय ने की है। अस्पताल से जिन मरीजों की छुट्टी हुई है उसमें से तीन मरीज धनघटा थाना क्षेत्र के कुड़वां गांव के हैं। इसके अलावा एक मरीज बखिरा थाना क्षेत्र के गौहनियां गांव का है और दूसरा इसी थाना क्षेत्र के पौनी गांव का है।

मुम्बई से आया था धर्मसिंहवा का मरीज :

धर्मसिंहवा। धर्मसिंहवा कस्बे में एक 25 वर्षीय युवक 13 मई को मुम्बई से ट्रक से घर आया था। बिना किसी लक्षण के गांव की आशा ने जांच के लिए स्वाब भेजा था। वहां से मंगलवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पॉजिटिव मिले युवक को घर में क्वारंटीन किया गया था। लोगों की मानें तो वह बराबर बाजार में घूमा करता था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा रवींद्र कुमार ने उस इलाके को सील कर दिया है।

छितौनी गांव में ग्यारह दिन पूर्व दिल्ली से मायके लौटी थी महिला

धनघटा। हैंसर ब्लाक के ग्राम रामपुर छितौनी में मंगलवार को एक महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से गांव में हड़कम्प मच गया। महिला ग्यारह दिन पूर्व दिल्ली से अपने मायके आई थी। महिला की शादी की सालगिरह भी मनाई गई। आसपास लगभग सात घरों के परिजन भी शामिल हुए थे। बस्ती के मुंडेरवा में ब्याही महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। ग्यारह दिन पूर्व वह अकेले ट्रेन से अपने पिता के घर छितौनी गांव पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैम्पलिंग के बाद उसे पिता के घर में क्वारंटीन कर दिया गया। घर में महिला के पिता-माता के अलावा दो बहनें मौजूद थीं। बड़ी बहन के तीन बच्चे भी घर में रहते थे। दिल्ली से लौटी महिला की दो दिन पूर्व शादी की साल गिरह भी मनाई गई थी महिला की कोरोना पॉजिटिव की जांच रिपोर्ट आने के बाद टोले में हड़कम्प मच गया। एक सप्ताह पूर्व भी छितौनी गांव में मुम्बई से लौटा एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया था। प्रभारी निरीक्षक धनघटा अखिलानन्द उपाध्याय ने बताया कि बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों को घर में ही रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें