तेज पछुआ हवाओं ने कराया ठण्ड का एहसास
संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ रहा है। इसको लेकर...

संतकबीरनगर, निज संवाददाता।
मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ रहा है। इसको लेकर किसान पूरी तरह चिंतित हैं। इसी के साथ ठंडक ने भी दस्तक दे दी है। आगामी 24 घंटे के दौरान पश्चिमी वि छोभ की वजह से आसमान में हल्के बादल छाने की आशंका है।
इस समय धान के कटाई और मड़ाई का समय चल रहा है। धान की कटाई और मड़ाई से वातावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो गया है। इसी बीच पश्चिमी विछोभ की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम खराब होने की आशंका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाओं की गति 2.0 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। पश्चिम दिशा की ओर से हवाओं के चलने के कारण वातावरण में ठिठुरन बढ़ी है। नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि ठंडक दस्तक दे रही है। पश्चिमी विछोभ की वजह से मौसम खराब हो सकता है, लेकिन बरसात की संभावना नहीं है।
