संतकबीरनगर में 94 केन्द्रों पर शुरू हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

Feb 18, 2026 10:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बुधवार को 94 केन्द्रों पर यूपी बोर्ड की

संतकबीरनगर में 94 केन्द्रों पर शुरू हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बुधवार को 94 केन्द्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सख्ती के साथ शुरू हुईं। सभी मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने केन्द्रों पहुंचकर जिम्मेदारी सम्भाल ली। पहली पाली में सुबह आठ बजे से हाईस्कूल की हिन्दी की परीक्षा आयोजित की गई।

जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 28,450 एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में कुल 26,764 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा को नकलवीहिन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए 94 केन्द्र व्यवस्थापक, 94 अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक, तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 94 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 4179 कक्ष निरीक्षक परीक्षा कराने में लगे हैं। परीक्षा के दौरान सचल दलों ने स्कूलों का दौरा किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।