एआरपी की बैठक में शिक्षण व्यवस्था मजबूत बनाने पर दिया जोर
Santkabir-nagar News - पौली, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी हैंसर में बुधवार को खण्ड शिक्षाधिकारी ज्ञानचंद मिश्र ने एआरपी

पौली, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी हैंसर में बुधवार को खण्ड शिक्षाधिकारी ज्ञानचंद मिश्र ने एआरपी के साथ बैठक कर शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया। शिक्षकों को मार्गदर्शन, सहायता और रचनात्मक फीडबैक के माध्यम से बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। बैठक में सर्पोटिव सुपर विज़न से अधिकांश विद्यालयों में यह पाया गया कि निपुण तालिका अपडेट नहीं है। जिसे शीघ्र अपडेट करने का निर्देश दिया। शिक्षक डायरी नहीं भरी जा रही है। शिक्षक संदर्शिका के अनुसार शिक्षण कार्य भी नहीं हो रहा है। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नही है। विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण का अभाव है।
टीएलएम का प्रयोग बहुत कम हो रहा है। समूह कार्य को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। हिन्दी व अंग्रेजी व्याकरण का शिक्षण की स्थित ठीक नही है। उन्होंने कहा कि इतनी कमियों के चलते खण्ड शिक्षा क्षेत्र हैंसर की रेटिंग सबसे निचले पायदान नौवें स्थान पर है। उन्होंने सभी एआरपी व प्रधानाध्यापकों से इन कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया। जिससे विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था मजबूत बन सके। बैठक से पूर्व सभी एआरपी व शिक्षकों ने खण्ड शिक्षाधिकारी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार श्रीवास्तव, एआरपी नितिन कुमार, अनिल यादव, इंद्रकेश यादव, दिग्विजय पांडेय, रोहित कुमार, कृष्ण मुरारी, गजेंद्र कुमार, श्याम बाबू, देव नारायण आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


