गणेश-कार्तिकेय जन्म एवं विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - धर्मसिंहवा‌, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेहदूपार स्थित परमपूज्य श्री बीरा बाबा देव स्थान

गणेश-कार्तिकेय जन्म एवं विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर

धर्मसिंहवा‌, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेहदूपार स्थित परमपूज्य श्री बीरा बाबा देव स्थान पर मलमास के पावन अवसर पर आयोजित महारुद्राभिषेक एवं शिवमहापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का आध्यात्मिक वातावरण दिन-प्रतिदिन भक्तिमय होता जा रहा है।कथा व्यास पंडित प्रज्ञान शुक्ला प्रसून ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह के उपरांत भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय के जन्म, उनके बाल्यकाल, महिमा तथा विवाह से जुड़े प्रसंगों का अत्यंत रोचक, मार्मिक एवं आध्यात्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश को प्रथम पूज्य होने का गौरव कैसे प्राप्त हुआ तथा भगवान कार्तिकेय ने अपने तेज, पराक्रम और ज्ञान से देवताओं के बीच विशेष स्थान बनाया।

कथा के माध्यम से उन्होंने कहा कि शिव परिवार त्याग, प्रेम, समर्पण और पारिवारिक एकता का प्रतीक है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और भगवान शिव के भजनों एवं जयकारों से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। महारुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के रामचन्द्र शुक्ल, सुधांशु शुक्ल, राहुल शुक्ल, सत्यम शुक्ल, चैतू राजभर, पमपम राजभर, गौरी शंकर गौड़, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु, धर्मप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।