मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 74% फीडिंग पूरी
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान अपने अंतिम चरण में है। प्रशासन ने 74.41 प्रतिशत फीडिंग पूरी की है। ढाई दर्जन बूथों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। बीएलओ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में चल रहा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अपने अंतिम चरण में है। पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। अब तक क्षेत्र में 74.41 प्रतिशत फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जो कि जिले में बेहतर प्रगति मानी जा रही है। इसी बीच ढाई दर्जन से अधिक बूथों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। विधानसभा क्षेत्र के टंडवरिया, भगवतपुर, भानपुर माफी, सांड़े कला, नागपुर, डुमरिया बाबू और बेलहर कला के एक बूथ समेत करीब ढाई दर्जन बूथों ने समय से पहले ही शत-प्रतिशत फीडिंग पूरी कर अन्य बूथों के सामने मिसाल पेश की है।
इन क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और बीएलओ की सक्रियता से बेहतर परिणाम सामने आए हैं। प्रशासन का सख्त निर्देश- समय से पहले पूरा हो काम समग्र प्रगति की समीक्षा करते हुए एसडीएम संजीव कुमार राय ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित समय सीमा में कार्य पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी देरी हो रही है, वहां विशेष ध्यान देकर फीडिंग कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटि रहना आगामी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, इसलिए हर फॉर्म की जांच बेहद सावधानी से की जाए। अभियान के दौरान कई गांवों में बैठकें, घोषणाएं और जागरूकता प्रयास भी किए गए हैं। इससे नागरिकों में मतदान की प्रक्रिया के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी है। स्थानीय लोग भी बीएलओ की मदद करते हुए फॉर्म समय से जमा कराने का प्रयास कर रहे हैं। एसआईआर प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फीडिंग प्रतिशत और बढ़ेगा तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द पूरा हो जाएगा। एसआईआर डिजिटाइज्ड सर्वर सुस्त, बीएलओ हो रहे हलकान नाथनगर। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर कार्य पूरा करने में एक सप्ताह की मोहलत भले ही दे दिया है। लेकिन अभी तक तमाम मतदाताओं का फार्म डिजिटाइज्ड करने में बीएलओ समस्या झेल रहे है। सर्वर की गति धीमी होने से मतदाता और बीएलओ दोनों हलकान हो रहे है। पूर्व में निर्वाचन आयोग ने चार अक्टूबर तक मतदाता का एसआईआर कार्य को पूरा करने का समय दिया था। लेकिन दो दिन पूर्व एक बार पुनः निर्वाचन आयोग ने एक सप्ताह की मोहलत दे दिया। जिससे बीएलओ तो राहत की सांस ले रहे है। काम मे तेजी से चल रहा है। लेकिन गणना प्रपत्र को डिजिटाइज्ड करने में बीएलओ को बड़ी समस्या झेलनी पड़ रही है। चंद मिनट में अपलोड होने वाली प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है। बूथों पर तो अब कम संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं फार्म एकत्रित करने में बीएलओ को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। एसआईआर में आई तेजी पौली। मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में आला अधिकारियों के दौरे व मतदाताओं के जागरुक होने से अब तेजी आ गई है। बीएलओ सुनील चौरसिया, अशोक कुमार, राजित राम यादव, रवि प्रकाश आदि का कहना है कि एसआईआर फार्म भरने में 2003 व 2025 के बीच के विवाहित महिलाओं का फार्म भरने में शुरू-शुरू में दिक्कत हुई। लेकिन जागरूकता व नेटवर्किंक व्यवस्था के चलते कार्य करना आसान हो गया। अब तक लगभग ब्लाक के सभी गांवों में लगभग सत्तर प्रतिशत एसआईआर फार्म जमा हो चुका है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




