Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSpecial Intensive Revision SIR Campaign in Sant Kabir Nagar Digitization of Voter Data by December 11
एसआईआर में अधिकारियों ने झोंकी ताकत

एसआईआर में अधिकारियों ने झोंकी ताकत

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में 3 नवंबर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है, जिसमें 11 दिसंबर तक सभी मतदाताओं का डेटा डिजिटाइज्ड करना है। जिलाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में 1438 बीएलओ और अन्य कर्मचारी काम कर रहे हैं। हालांकि, कुछ मतदाता सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे चुनौती बढ़ रही है।

Dec 10, 2025 11:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में तीन नवंबर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है। 11 दिसंबर को एसआईआर पूरा करने की अंतिम तिथि है। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में जनपद में एसआईआर कार्यक्रम मिशन मोड पर चल रहा है। बीएलओ के साथ ही बेसिक विद्यालयों के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। डीएम खुद हर रोज केन्द्रों निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। बेहतर करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया गया है। इसे दो दिन में पूरा करना है। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी को सख्त निर्देश दिए हैं। गुरुवार की शाम तक शत प्रतिशत डिजिटाइज्ड के कार्य को पूर्ण कर लिया जाना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसआईआर अभियान के लिए जनपद के तीनों तहसीलों को मिलाकर कुल 1438 बीएलओ की ड्यूटी लगी है। कुल 13 लाख 37 हजार 186 मतदाताओं का एसआईआर होना है। तेजी से काम चल रहा है। लेकिन दो दिन के भीतर अब शत प्रतिशत डिजिटाइज्ड करना बड़ी चुनौती है। हालांकि बीएलओ दिन रात एक करके जुटे हुए हैं। लेकिन कुछ मतदाताओं का असहयोग उन्हे भारी पड़ रहा है। बीएलओ की माने तो कई मतदाता ऐसे हैं जो फार्म ले लिए हैं लेकिन उसे भर कर वापस नहीं दे रहे हैं। उनकी लिस्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को दिया जा रहा है। ऐसे वोटरों से बुधवार को हर हाल में फार्म ले लिया जाएगा। तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ ही कनूनगो, लेखपाल एक-एक बूथ की निगरानी करते हुए शत प्रतिशत फार्म डिजिटाइज्ड कराने में जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी प्रतिदिन के प्रगति की समीक्षा भी कर रहे हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर शत प्रतिशत कार्य को पूर्ण करा लिया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ लगे हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।