Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSP Sandeep Kumar Meena Reviews Crime Control Strategies in Santkabirnagar
एसपी ने क्राइम कंट्रोल के सिखाएं गुर

एसपी ने क्राइम कंट्रोल के सिखाएं गुर

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार की देर शाम पुलिस लाइन

Nov 20, 2025 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार की देर शाम पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग की। जिसमें घटित अपराधों और उसमें हुई कार्रवाई की समीक्षा की। ठंड में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने और रात्रि गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही अपराध नियंत्रण के गुर सिखाए। अभ्यस्त बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने और कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी संदीप कुमार मीना ने विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। जिसमें यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की विस्तृत चर्चा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध रूप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। ठंड में चोरी को रोकने के लिए रणनीति तैयार कर रात्रि गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। गुंडा, माफियाओ के खिलाफ गुंडा, गैंगस्टर, एनएसए जैसी कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने की जरूरत जताई। शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिला बदर की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने पर बल दिया। आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा, सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने को प्रेरित किया। सभी एसओ समेत 63 लोग हुए सम्मानित एसपी ने अच्छे कार्य करने वाले थाना, कार्यालय, जनपद के विभिन्न इकाई, विभिन्न सेल में नियुक्त 63 पुलिस कर्मियों को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में पेशकार राम आशीष यादव, कोतवाल पंकज कुमार पांडेय, एसओ दुधारा अरविन्द शर्मा, एसओ धनघटा जयप्रकाश दूबे, एसओ महुली रजनीश राय, एसओ मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह, एसओ बेलहरकला अनिल कुमार, एसओ महिला थाना पूनम मौर्या, निरीक्षक गोपनीय अविनाश प्रताप सिंह, पीआरओ दुर्गेश पांडेय, कार्यालय प्रधान लिपिक में कार्यरत हिमांशु सिंह आदि शामिल रहे। इन सभी पुलिस कर्मियों को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।