Santkabir Nagar News: एसपी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में किया पौधरोपण
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया।एसपी ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का अमूल्य धरोहर हैं। वे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाते है। सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि लगाए गए पौधों का संरक्षण करें, ताकि भविष्य में वे विकसित होकर जनपद को अधिक हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों में प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों द्वारा फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में जनपद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


