एसपी ने रात्रि ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की चेक की सतर्कता
Santkabir-nagar News - एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार रात खलीलाबाद में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर ध्यान देने और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग और सघन चेकिंग अभियान का महत्व बताया।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना मंगलवार की रात सुरक्षा व्यवस्था का हाल जानने के लिए खलीलाबाद शहर में निकले। इस दौरान प्रमुख प्वाइंटों पर रात्रि ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक किया। मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने और संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत जताई।एसपी संदीप कुमार मीना मंगलवार देर रात जनपद के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों, बाजारों, चौराहों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर लगे पुलिस पिकेट एवं ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किए। रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, ड्यूटी निर्वहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग व्यवस्था का हाल जाना। पिकेट पर मिले पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। मेंहदावल बाईपास पर सड़क पर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की। एसपी ने पिकेट ड्यूटी के पुलिस कर्मियों से कहा कि आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहना जरूरी है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखे। किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी पुलिसिंग एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


