गंदगी देख भड़के एसपी, ठीक ढंग सफाई का दिया निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एसपी संदीप कुमार मीना ने धनघटा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई पर नराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। पिंक बूथ और महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति के लिए 500 रुपये पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गंदगी देख भड़के एसपी, ठीक ढंग सफाई का दिया निर्देश

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को धनघटा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। जांच में मिली कमियों को सुधारने पर जहां जोर दिया, वहीं पिंक बूथ व महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत 02 महिला पुलिस कर्मियों व एक दरोगा को मिशन शक्ति संबंधी रजिस्टरों के रखरखाव के लिए 500 रुपये नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।एसपी दोपहर बाद धनघटा थाने पर पहुंचे। उसके बाद थाने की साफ सफाई, बैरक की साफ सफाई व गंदे शौचालयों पर कड़ी नराजगी व्यक्त की। बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराए जाने का निर्देश दिया। साथ ही थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया।

मिशन शक्ति केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों का जायजा लिया व रजिस्टर सही ढंग से भरने व रखरखाव उचित पाए जाने पर महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ पर नियुक्त पिंक बूथ प्रभारी एसआई अंजली सरोज व महिला कांस्टेबल दामिनी सिंह और सीता यादव को 500 रुपये के नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करते हुए महिला कर्मियों को बीट में जाकर के महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आदेशित किया। एफआईआर रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता एवं निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने थाना पर नियुक्त अधिकारी, कर्मचारीगणों से शस्त्रों के रखरखाव व परिचालन सम्बन्धी अभ्यास कराया। पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्यवाही तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, एसओ दिलीप कुमार सिंह, रीडर एसपी रामअशीष यादव, पीआरओ पीके गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।