क्राइम मीटिंग में एसपी का लंबित घटनाओं के अनावरण पर रहा फोकस
Santkabir-nagar News - एसपी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग की। जिसमें लंबित घटनाओं का अनावरण किए जाने पर फोकस किया।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग की। जिसमें लंबित घटनाओं का अनावरण किए जाने पर फोकस किया। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। अच्छे कार्य करने वाले 30 पुलिस कर्मियों को कॉप ऑफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।एसपी संदीप कुमार मीना ने महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने, शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया।
आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के निर्देश दिए। चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण पर जोर दिया।इन्हें मिला प्रशस्त्रि पत्रनिरीक्षक गोपनीय अविनाश प्रताप सिंह, कोतवाल जयप्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, आरआई रेडियो सुनील कुमार, एसओजी प्रभारी अजय सिंह, प्रभारी आरटीसी दद्दन राय, सर्विलांस प्रभारी अभिमन्यु सिंह, पीआरओ मनीष जायसवाल, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार कार्यालय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, हेड कांस्टेबल मुकेश शर्मा कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, कांस्टेबल राहुल प्रसाद कार्यालय क्षेत्राधिकारी धनघटा, कांस्टेबल कमलेश्वर मौर्य सोशल मीडिया सेल सहित 30 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


