सोनार समाज किसी राजनीतिक दल का बधुआ नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर में हुई स्वर्णकार समाज की बैठक के

सोनार समाज किसी राजनीतिक दल का बधुआ नहीं

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर में हुई स्वर्णकार समाज की बैठक के दौरान लखनऊ में होने वाली सोनार महापंचायत के तैयारी पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि व खलीलाबाद के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि सोनार समाज किसी भी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं है। स्वर्णकार समाज अब किसी राजनीतिक दल की कठपुतली बन कर नहीं रहेगा। पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप वर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में पंचायत को सफल बनाने की रणनीत तय की गई।श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत प्रोत है। इसके साथ संख्या बल होने के बावजूद सोनार समाज को राजनीतिक दल हिस्सेदारी व भागीदारी नहीं दे रहे हैं।

इसका सबसे बड़ा कारण बिरादरी में मतभेद होना है। हमें अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। इसके लिए हम सभी को आपसी रागद्वेष को भूल कर एक सूत्र में बंध कर कार्य करना पड़ेगा। अरविंद स्वर्णकार ने कहा कि सोनार समाज में व्यापार को लेकर प्रतिद्वंद्विता रखें लेकिन अपने हक की लड़ाई के लिए एकता बनाएं। तभी देश की राजनीतिक पार्टियां स्वर्णकार समाज के महत्व को जानेंगी। मंगल प्रसाद वर्मा ने कहा कि सोनार समाज का सभी दलों ने शोषण किया है, लेकिन अब सोनार समाज जाग चुका है। जिसके परिणाम स्वरूप स्वर्णकार समाज के विभिन्न संगठनों के संयुक्त आह्वान पर सोनार महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस महापंचायत में स्वर्णकार समाज के बंधु अपने संसाधनों से अधिक से अधिक संख्या में रवींद्रालय सभागार लखनऊ में पहुंच कर अपनी ताकत का एहसास कराएं। संदीप वर्मा ने कहा कि उनका समाज शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय के क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। उनका सोनार समाज समय समय पर दूसरों की मदद कर उन्हें संभालने का काम करता है और उन्हीं के समाज को राजनीतिक पार्टियां हाशिए पर रख पिछलग्गू बनाए रखती हैं। डा. शरद चंद वर्मा, संदीप वर्मा, अशोक वर्मा प्रधान, छात्र नेता गौरव वर्मा, रूपेश ने भी संबोधित किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।