
पुलिस की मौजूदगी में लगेगा स्मार्ट मीटर और चलेगा चेकिंग अभियान
Santkabir-nagar News - नाथनगर के छितही गांव में सोमवार को बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर स्थापना और विद्युत चोरी की सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान विवादों से बचने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि पूर्व में इसी गांव में विद्युत चेकिंग के दौरान हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं।
नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित छितही गांव में सोमवार को बिजली विभाग अभियान चलाएगा। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में डोर टू डोर स्मार्ट मीटर लगेगा। विद्युत चोरी सघन चेकिंग होगी। उक्त जानकारी अवर अभियंता सुनील कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में छितही गांव में विद्युत चेकिंग अभियान आदि कार्यक्रम में विवाद हो चुका है। जिसके चलते इस बार भी विवाद, मारपीट की घटना से इनकार नही किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महुली पुलिस को प्रर्थना पत्र देकर पूर्व मामले को अवगत कराते हुए सोमवार को छितही में स्मार्ट मीटर स्थापना के साथ चेकिंग में पुलिस फोर्स की मांग की गई है।
अवर अभियंता ने थाना प्रभारी को पत्र भेजकर कहा है कि ग्राम छितही में सोमवार को विद्युत चेकिंग, कॉम्बिंग अभियान एवं स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य प्रस्तावित है। उक्त ग्राम में पूर्व में कई बार विद्युत चेकिंग के दौरान विवाद एवं शांति भंग की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। वर्तमान में भी विद्युत चेकिंग अथवा स्मार्ट मीटर स्थापना के दौरान विवाद, मारपीट एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। ऐसे में ग्राम छितही में सोमवार को प्रस्तावित विद्युत चेकिंग, स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक पुलिस बल एवं विजिलेंस टीम 12 से 16 जनवरी तक उपलब्ध कराएं जिससे विभागीय कार्य बिना किसी अवरोध के सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




