Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSlow Rice Procurement in Santkabirnagar Farmers Struggle with Verification and Payments
जनपद में अभी तक हो चुकी 21 हजार 822 एमटी धान की खरीद

जनपद में अभी तक हो चुकी 21 हजार 822 एमटी धान की खरीद

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में धान खरीद की गति सुस्त है। बस्ती जनपद पहले स्थान पर है, जबकि संतकबीरनगर दूसरे स्थान पर है। 13 सौ से अधिक किसानों का सत्यापन लंबित है और लगभग 48 प्रतिशत भुगतान भी शेष है। 40 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य था, लेकिन अब तक केवल 21 हजार 822 एमटी की खरीद हुई है।

Jan 06, 2026 11:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धान खरीद की गति सुस्त है। मंडल में हर वर्ष नम्बर एक पर रहने वाला जनपद इस बार खरीद में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। बस्ती जनपद पहले स्थान पर है। बस्ती की तुलना में जनपद में 20 प्रतिशत कम खरीद हुई है। मौसम के साथ ही किसानों सत्यापन न हो पाना भी खरीद में बाधा बन रहा है। तहसील स्तर पर 13 सौ से अधिक किसानों का अभी सत्यापन लंबित है। वहीं भुगतान के इंतजार में भी बड़ी संख्या में किसान खड़े हैं। करीब 48 प्रतिशत भुगतान भी अभी शेष है। जनपद को इस बार शासन से 40 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसे पूरा करने के लिए कुल 48 केन्द्र बनाए गए। इन केन्द्रों पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू हुई। खरीद शुरू हुए दो माह बीत गया है, लेकिन अभी तक महज 21 हजार 822 एमटी ही धान की खरीद हुई है। जो लक्ष्य का 54.55 प्रतिशत है। कुल 3964 किसानों ने अपनी उपज अभी तक सरकारी क्रय केन्द्र पर बेचा है। सबसे अधिक खरीद खाद्य विभाग के क्रय केन्द्र पर खरीद हुई है। अन्य विभागों ने इसमें काफी शिथिलता बरती है। खाद्य विभाग के कुल 20 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। इनपे अभी तक 15 हजार 804 एमटी खरीद हो चुकी है। वहीं पीसीएफ 18 केन्द्रों पर महज 3689 एमटी ही खरीद हुई है। पीसीयू के आठ केन्द्र पर 1357 एमटी, मंडली समिति के एक क्रय केन्द्र पर 937 एमटी और भाखानि के एक केन्द्र पर 33 एमटी धान की खरीद हुई है। ------------------ भुगतान की गति भी है सुस्त जनपद में भुगतान की गति भी सुस्त है। अभी तक किसानों 5213.28 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। जबकि 4620.19 लाख रुपए बकाया है। जो भुगतान की प्रक्रिया में चल रहा है। विभाग के जिम्मेदारों की माने तो नियमित भुगतान हो रहा है। ------------------- 1368 किसानों का सत्यापन पेंडिंग जिले में कुल 8619 किसानों ने सरकारी क्रय केन्द्र पर धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया। इसमें से अभी 1368 किसानों का सत्यापन विभिन्न स्तर से पेडिंग पड़ा है। इस कारण वे अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। कुल 6501 किसानों का सत्यापन हुआ है। इसमें से 3964 से खरीद हो चुकी है।