
धीमी गति से हो रहा एसआईआर का कार्य
संक्षेप: Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में वोटर पहचान प्रक्रिया धीमी चल रही है। अधिकारियों का दावा है कि कार्य निर्धारित समय पर पूरा होगा, लेकिन अभी तक बोगस वोटरों की पहचान नहीं हो सकी है। बीएलओ फार्म वितरण में लगे हैं और वोटरों की मैपिंग की जा रही है। एडीएम का कहना है कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एसआईआर की प्रक्रिया की गति जनपद में अभी धीमी है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि कार्य निर्धारित समय के अनुसार चल रहा है और निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा भी हो जाएगा। लेकिन अभी तक जनपद में बोगस वोटर चिन्हित नहीं हो सके हैं। बीएलओ अभी फार्म बांटने में जुटे हैं। इसके बाद वोटरों के चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार प्रतिदिन तहसीलवार इसके प्रगति की समीक्षा भी कर रहे हैं। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के क्रम में सभी बीएलओ डोर टू डोर पहुंच रहे हैं। 2003 की मतदाता सूची के अनुसार अभी वोटरों की मैपिंग की जा रही है।

मैपिंग में परिवार की पीढ़ियों को जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा वोटरों में फार्म का भी वितरण कार्यचल रहा है। मैपिंग के बाद बोगस वोटरों के चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुटे जिम्मेदारों की माने तो आधार नंबर के जरिए यह ट्रेस हो रहा है कि एक व्यक्ति एक से अधिक जगह पर वोटर है कि नहीं। जो व्यक्ति एक से अधिक जगह पर वोटर होंगे उनके नाम अन्य जगहों से हटाए जाएंगे। इसके अलावा किराएदारों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। इस प्रक्रिया में भी सभी जुटे हुए हैं। एसआईआर नियमानुसार हो इसके लिए नियमित सभी की मॉनीटरिंग की जा रही है। हालांकि तमाम बीएलओ इस कार्य में लापरवाही भी बरत रहे हैं। इस कारण गति तेज नहीं हो पा रही है। एडीएम जयप्रकाश ने कहा कि अभी 2003 की मतदाता सूची के आधार पर वोटरों की मैपिंग कराई जा रही है। मैपिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोगस वोटर चिन्हित होंगे। बीएलओ तेजी से कार्य में जुटे हुए हैं। हर रोज उनके कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। निर्धारित समय के भीतर सभी कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




